समाचार · पंजाब
अमृतसर-ASI पर फायरिंग के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़:हथियार छीनने की कोशिश में घायल; 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस
अमृतसर के अजनाला में सोमवार दोपहर को पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान ASI सुखचैन सिंह पर गोली चलाने के मामले में आरोपी गुरी घायल हो गया। वारदात वाली जगह पर ले जाते समय पुलिसकर्मी का हथियार छीनने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल अजनाला में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। सोमवार को पुलिस आरोपी गुरी को वारदात वाली जगह पर लेकर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी दी जाएगी। गांव से कुछ दूरी पहले तीन बाइक सवार ने चलाई गोली ASI सुखचैन सिंह पर ड्यूटी से घर गांव जगदेव खुर्द जाते समय तीन बाइक सवार युवकों ने गोली चलाई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी बाइक तेज गति से अपने घर की तरफ भगाई और वहां से बचकर निकल गए थे। सुखचैन सिंह ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है. हालांकि, उनके भाई का कत्ल हुआ था, जिसमें सभी गवाही दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वह यह नहीं कह सकते कि किसने उन पर हमला किया है।