Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

इंदौर में कॉलोनी के अध्यक्ष और महिला संचालक पर FIR:प्लॉट का इकरारनामा कर 10 लाख रुपए लिए, न रजिस्ट्री की न कब्जा दिया

INT News25 September 2026 at 07:50 am

इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस ने लेकपार्क कॉलोनी के अध्यक्ष यशराज तिवारी और संचालक माया तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने कॉलोनी के 1200 वर्गफीट के प्लॉट का इकरारनामा कर 10 लाख रुपए लिए, लेकिन बाद में न तो उसकी रजिस्ट्री की और न ही कब्जा दिया। रुपए वापस मांगने पर भी दोनों ने इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक नेहरू नगर निवासी गौरव चौधरी ने मामले की शिकायत डीसीपी जोन-1 से की थी। गौरव ने लेकपार्क कॉलोनी में प्लॉट नंबर 266 खरीदने का सौदा किया था। करीब 1200 वर्गफीट के प्लॉट की कीमत 31 लाख रुपए तय हुई थी। सौदे में सचिन और पुखराज गवाह थे। पैसे लौटाने से भी कर दिया इनकार शिकायत के अनुसार 30 जून 2024 को यशराज और माया ने प्लॉट को अपने आधिपत्य का बताते हुए गौरव के साथ इकरारनामा किया। इसके बाद गौरव ने दोनों के खातों में चेक के जरिए 10 लाख रुपए दिए। रुपए लेने के बाद गौरव रजिस्ट्री के लिए लगातार दोनों से संपर्क करता रहा। आरोप है कि दोनों ने रजिस्ट्री नहीं कराई और प्लॉट का कब्जा भी नहीं दिया। गौरव ने अपने रुपए वापस मांगे तो दोनों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस इसके बाद गौरव ने पुलिस में शिकायत की। जांच के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने यशराज तिवारी और माया तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।