Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

आज ही निपटा लें बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम, 28 सितंबर से 3 दिन रहेगी हड़ताल

INT News25 September 2026 at 08:53 am

Bank Strike 2026: पांच दिवसीय बैंकिंग सहित अन्य मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, झारखंड ने ग्राहकों के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की है. समिति के विज्ञापन में ग्राहकों से अपील की गयी है. कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने जरूरी बैंकिंग लेन-देन 25 सितंबर तक पूरा कर लें.

लगातार 5 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

समिति के अनुसार, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28, 29 और 30 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. इसके पहले 26 और 27 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश है. ऐसे में शाखा आधारित बैंकिंग सेवाएं लगातार कई दिनों तक प्रभावित हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में आठ माह में सड़क हादसे 38% बढ़े, मौत का आंकड़ा 53% उछला

बैंक सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

समिति ने कहा है कि बैंकों की ओर से ग्राहकों की असुविधा कम करने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही है, लेकिन प्रस्तावित हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं और कार्यालयों की सेवाएं प्रभावित हो सकती है. झारखंड ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक की ओर से भी चार बिंदुओं पर दिशानिर्देश जारी करते हुए ग्राहकों को पहले से बैंकिंग काम निपटाने की सलाह दी गयी है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में सड़क हादसों का कहर: 11 माह में 4111 मौतें, रोजाना औसतन 12 लोगों ने गंवाई जान