समाचार · हरियाणा
नारनौल से 2 लाख रुपए लेकर विवाहिता हुई लापता:पति ने एक युवक पर जताया शक, सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई
नारनौल में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से 24 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। महिला के पति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह रात करीब 1 बजे बिना बताए घर से चली गई। वह अपने साथ जेवरात और करीब 2 लाख रुपए भी ले गई है। पति ने एक युवक के साथ उसके जाने की आशंका जताई है। पुलिस को दी शिकायत के गांव बास की ढाणी निवासी व्यक्ति के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। वह नसीबपुर स्थित एक विभाग में नौकरी करता है। 22 और 23 सितंबर की रात करीब 1 बजे महिला घर से चली गई। सुबह उसके घर पर नहीं मिलने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। दो लाख रुपए ले गई शिकायत में महिला का हुलिया भी बताया गया है। उसकी लंबाई करीब 5 फुट 6 इंच, रंग गोरा और उम्र करीब 24 वर्ष है। वह घर से निकलते समय खाकी रंग का सूट-सलवार और पैरों में हवाई चप्पल पहने हुए थी। शिकायतकर्ता के अनुसार महिला अपने साथ घर के जेवरात और करीब 2 लाख रुपए भी ले गई है। एक युवक पर लगाया आरोप पुलिस को दी गई शिकायत में उसने शक जताया है कि उसकी पत्नी लहरोदा निवासी प्रतीक नामक युवक के साथ कहीं चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सदर थाना नारनौल में धारा 127(6) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस टीम महिला की तलाश में जुटी है। पुलिस ने संभावित स्थानों और संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।