Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Fact Check: ‘राइज एंड फॉल 2’ का खौफ या गेम प्लान? एक्स-बॉयफ्रेंड के फैंस के सामने गिड़गिड़ाईं काजल राघवानी, 'खेसारी आर्मी' के सामने रखी ये डिमांड

INT News25 September 2026 at 10:52 am

राइज एंड फॉल सीजन 2 में एंट्री से पहले काजल राघवानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. लाल साड़ी में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फैंस से बात करती नजर आईं काजल के इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. एक फैन ने उन्हें खेसारी लाल यादव के नाम से ‘भौजी’ कहकर पुकारा, तो काजल भी मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब दे बैठीं कि उनकी और खेसारी की पुरानी जोड़ी फिर चर्चा में आ गई. इतना ही नहीं, वीडियो में काजल खेसारी लाल यादव के फैंस से ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में अपने सफर के लिए सपोर्ट करने की अपील करती नजर आ रही हैं.

‘रियल लाइफ में नहीं तो फिल्मों में ही सही...’

लाइव के दौरान जब एक फैन काजल को खेसारी के नाम से ‘भौजी’ कहकर बुलाता है, तो काजल मुस्कुराते और शर्माते हुए मजाकिया अंदाज में कहती हैं, ‘रियल लाइफ में नहीं तो फिल्मों में ही सही भौजी.’ इसके बाद वह खेसारी लाल यादव के फैंस से ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में अपने सफर के लिए सपोर्ट करने की अपील करती नजर आती हैं. वीडियो के दूसरे हिस्से में काजल और खेसारी लाल यादव का एक पुराना भोजपुरी गाना भी दिखाया गया है, जिसमें दोनों साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. इसी वजह से वायरल वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर काजल-खेसारी की पुरानी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री चर्चा में आ गई है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

View on Instagram

क्या सच में खेसारी आर्मी से मांगा सपोर्ट?

वीडियो में काजल को खेसारी के फैंस से सपोर्ट मांगते हुए देखा जा सकता है, लेकिन यह वीडियो कब का है और किस मौके पर रिकॉर्ड किया गया था, इसकी स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है. इसलिए इसे काजल की ओर से हाल ही में दिया गया कोई आधिकारिक बयान बताना सही नहीं होगा. हालांकि, काजल राघवानी की राइज एंड फॉल सीजन 2 में एंट्री की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है. काजल राघवानी शो के 15 कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं और शो का प्रीमियर 26 सितंबर 2026 को होना है.

वायरल वीडियो पर फैंस ने क्या कहा?

काजल के इस वीडियो पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “पूरा सपोर्ट बा भौजाई”, जबकि दूसरे ने कमेंट किया, “खेसारी आर्मी का पूरा सपोर्ट रहेगा.” एक फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “तो फिर रियल में बन जाओ भौजी” वहीं एक अन्य कमेंट में लिखा गया, “सब सपोर्ट लेने का तरीका है...”.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawaal 'कौन ही देखेगा?' से 'बिना इनके टीआरपी बेकार' तक, जानिए कैसे भोजपुरी आंधी ने बदला Reality Shows का खेल

ये भी पढ़ें: राधेश्याम रसिया को स्टेज पर गोद में उठाने के बदले राधिका शर्मा को मिली भद्दी गालियां? सिंगर ने वीडियो शेयर कर कहा- 'आपके लिए होंगे...'