Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पश्चिम बंगाल

दीघा : समुद्र में नहाने उतरी किशोरी तेज लहरों में बही, तलाश जारी

INT News25 September 2026 at 10:48 am

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण समुद्र में लहरें उफान पर हैं. प्रशासन ने समुद्र में उतरने पर सख्त पाबंदी लगा रखी है. इसके बावजूद दीघा के जगन्नाथ घाट पर समुद्र में नहाने के लिए उतरी 14 साल की किशोरी की जान खतरे में पड़ गयी. निषेधाज्ञा के बावजूद प्रशासन की नजरों से बचकर उत्तर 24 परगना के नैहट्टी की रहने वाली असमिरा खातून उर्फ कश्मीरा समुद्र में नहाने उतरी और तेज लहरों में बह गयी.

नैहट्टी से दीघा घूमने आयी थी युवती

जानकारी के मुताबिक, किशोरी परिवार के साथ नैहट्टी से घूमने के लिए दीघा गयी थी. गुरुवार को समुद्र में लहरें उफान पर थीं. इसी वजह से पुलिस और प्रशासन ने पूरे समुद्र तट पर कड़ी निगरानी लगा रखी थी. इसके बावजूद किशोरी कब सबकी नजरों से बचकर पानी में उतर गयी, किसी को पता नहीं चल पाया.

ये भी पढ़ें: टॉलीवुड में मातम : ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’ फेम राहुल अरुणोदय बनर्जी दीघा के समुद्र में डूबे

परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल

इसी दौरान तेज लहर आयी और वह उसमें बह गयी. पुलिस का कहना है कि स्पीड बोट की मदद से किशोरी की तलाश जारी है. हालांकि, तेज हवा और ऊंची लहरों के कारण तलाशी अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं. अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. घटना के बाद किशोरी के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, 16, 17, 18, 19 और 20 जुलाई तक रेड अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह