entertainment
The Vvaan X Review: बिहार की छठ पूजा बनी लाइमलाइट, 'द वन' का टिकट खरीदने से पहले पढ़ें रिव्यू

जंगल का खौफ, सदियों पुरानी लोककथाएं और एकदम धांसू सस्पेंस. तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'द वन' फाइनली थिएटर्स में आ चुकी है और ये नया 'मास अवतार' लिटरली गूजबम्प्स दे रहा है. बिहार का छठ महापर्व लाइलाइट बना है.
द वन को थियेटर एक्सपीरियंस बता रहे दर्शक
फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शक एक्स पर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''#TheVvaanReview : भक्ति और आस्था से भरपूर एक शानदार फैंटेसी लोककथा. मूवी रोमांचक, मनोरंजक और एक्शन से भरपूर है, जिसमें फैमिली ड्रामा और एक सामाजिक संदेश भी है. इसका क्लाइमेक्स सिनेमाघर में देखने लायक एक जबरदस्त एक्सपीरियंस है.''
बिहार-यूपी के दर्शकों को कनेक्ट करेगी वन
एक्स पर एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''' VVAAN ' आम फिल्मों से हटकर एक ताजगी भरा एक्सपीरियंस है... इसमें रहस्य, हास्य, आस्था, एक्शन और रोमांच का भरपूर तड़का है... बिहार, छठ, वन देवी और अलौकिक लोक-कथाएं फिल्म को एक मजबूत 'देसी पहचान' देती हैं. सबसे खास बात यह है कि 'वन' में धर्म को जरूरत से ज्यादा नहीं दिखाया गया है. बिहार और यूपी के दर्शक इस फिल्म से भावनात्मक रूप से जुड़ पाएंगे.''
द वन हिट हुई या फुस्स
राहुल गुप्ता ने लिखा, यूपी और बिहार से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म को अब पूरे भारत में खूब पसंद किया जा रहा है. पहली बार छठ पूजा पर कोई बड़ी फिल्म आई है और इसकी कहानी शुरू से आखिर तक नई, दमदार और दिलचस्प लगती है. #SidharthMalhotra और #TamannaahBhatia शानदार हैं और फिल्म आपको कहीं भी बोर नहीं होने देती. 'वन' (Vvan) एक ऐसी फिल्म लगती है जो लंबे समय तक चलेगी और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा सकती है.
द वन के बारे में
दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी इस माइथोलॉजिकल फैंटेसी ड्रामा ने अब तक दर्शकों के बीच अच्छी चर्चा बटोरी है. उम्मीद है कि यह फिल्म बिहार इलाके में सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ने दो नेशनल चेन में 8,000 टिकट बेच लिए हैं. बिहार के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी टिकट बिके हैं, जो कि आम बात नहीं है. असल में, एडवांस बुकिंग के मामले में बिहार सर्किट सबसे आगे है, यहां दिल्ली और मुंबई शहरों से भी ज्यादा टिकट बिके हैं.
ये भी पढ़ें: Vvaan First Review: छठी मैय्या की आस्था... बिहार का टच, फर्स्ट रिव्यू में मिले इतने स्टार्स, जानें हिट या फुस्स