Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री सड़क पर कब्जे से रास्ता संकरा:किसानों को परेशानी; सरपंच ने तहसीलदार से कार्रवाई की मांग

INT News25 September 2026 at 10:45 am

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया तहसील की ग्राम पंचायत सागड़िया के ग्राम जावदी में प्रधानमंत्री सड़क पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। सड़क के दोनों ओर ग्रामीणों द्वारा कब्जा किए जाने से रास्ता संकरा हो गया है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ग्राम पंचायत सरपंच करण सिंह ने तहसीलदार दिव्या जैन को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। पुलिया के आगे दोनों ओर किया कब्जा सरपंच ने आवेदन में बताया कि ग्राम जावदी में पुलिया के आगे प्रधानमंत्री सड़क के दोनों ओर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है। अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। बड़े वाहनों और कृषि उपकरणों को सड़क से निकलने में परेशानी हो रही है। खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे कृषि उपकरण सरपंच के अनुसार, किसानों के खेतों में फसलें खड़ी हैं। सड़क पर अतिक्रमण होने के कारण ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे किसानों को खेती के काम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटवारी को रिपोर्ट देने के निर्देश सरपंच करण सिंह ने तहसीलदार से मौके का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री सड़क से अवैध कब्जा हटवाने का अनुरोध किया है। तहसीलदार दिव्या जैन ने मामले में हल्का पटवारी को मौके की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।