Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

आगरा एक्सप्रेसवे के पास बसेगा नया लखनऊ! CM योगी ने किया 12 हजार करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ

INT News25 September 2026 at 10:54 am

Lucknow Housing Scheme : राजधानी लखनऊ में आवासीय सुविधाओं के विस्तार के लिए बड़ी पहल शुरू हुई है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की 12 हजार करोड़ रुपये की दो आवासीय योजनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शुभारंभ किया. इन योजनाओं के तहत 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में नैमिष नगर और वरुण विहार को विकसित किया जाएगा. इससे करीब 10 लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलने की उम्मीद है.

2,166 करोड़ की पांच बहुमंजिला आवासीय योजनाओं का भी शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान 2,166 करोड़ रुपये की पांच बहुमंजिला आवासीय योजनाओं का भी शिलान्यास किया गया. इन योजनाओं के तहत करीब 2,000 लोगों को फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे राजधानी में आवास की जरूरत को पूरा करने के साथ नए आवासीय क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलेगी.

वरुण विहार में 6 लाख से अधिक लोगों के लिए आवासीय सुविधा

आगरा एक्सप्रेसवे के पास दोना गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरुण विहार योजना की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि वरुण विहार 6,500 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में विकसित होगा. यहां छह लाख से अधिक लोगों के लिए आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

Must Read- UP Traffic Challan: 3 दिन बंद रहेगी ई-चालान व्यवस्था, अपडेट होगा ट्रैफिक पुलिस का ऐप, जानें नया सिस्टम