समाचार · झारखंड
रांची : लटमा रोड में सजेगा कोलकाता के नवदुर्गा मंदिर का भव्य प्रारूप, 55 फीट ऊंचा होगा पूजा पंडाल

मां भवानी दुर्गा पूजा समिति, लटमा रोड हटिया इस वर्ष कोलकाता के नवदुर्गा मंदिर का प्रारूप तैयार कर रही है. समिति का यह 17वां वर्ष है. 55 फीट ऊंचे और 40 फीट चौड़े पंडाल में मां दुर्गा के नौ रूपों को कोलकाता की शैली में सजाया जायेगा. पंडाल का निर्माण प्लाईवुड व अन्य सामग्री से किया जा रहा है, जिसके ऊपर रंगीन कपड़ा लगाया जायेगा. बंगाल से आये कारीगर पंडाल के साथ थर्मोकोल से विभिन्न आकृतियां भी तैयार कर रहे हैं. मुख्य प्रवेश द्वार और उसके आसपास इन आकृतियों को सजाया जायेगा. श्रद्धालुओं के लिए पंडाल की सजावट और आधुनिक लाइटिंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी.
बनेंगे 10 तोरण द्वार
पंडाल परिसर में 10 तोरण द्वार बनाये जा रहे हैं. प्रत्येक तोरण की ऊंचाई 50 फीट और चौड़ाई 25 फीट होगी. इनमें आधुनिक लाइटिंग के माध्यम से विभिन्न देवी- देवताओं की आकृतियां दिखायी जायेंगी. पंडाल के आसपास भी आकर्षक विद्युत सज्जा की जायेगी. पंडाल निर्माण पर 6.50 लाख रुपये, प्रतिमा निर्माण पर दो लाख औरविद्युत सज्जा पर चार लाख रुपये खर्च होंगे. अन्य व्यवस्थाओं को मिलाकर कुल खर्च करीब 18 लाख रुपये होगा. प्रतिमा और पंडाल से जुड़ी सजावट में बंगाल के कारीगरों की विशेष भूमिका है.
ये भी पढ़ें: गढ़वा में आठ माह में सड़क हादसे 38% बढ़े, मौत का आंकड़ा 53% उछला
षष्ठी को खुलेगा पट
षष्ठी के दिन सुबह 10:30 बजे मां का पट खुलेगा. विसर्जन 21 तारीख को किया जायेगा. विसर्जन जुलूस में ढाक, नगाड़ा और ताशा पार्टी रहेगी. बड़ी संख्या में महिलाएं भी जुलूस में शामिल होंगी. अष्टमी को बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता आयोजित होगी.
समिति के सदस्य
अध्यक्ष मनोज मिर्धा, उपाध्यक्ष आशीषसिंह वप्रेम सिंह, सचिव समुद्र मिर्धा, उपसचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष अविनाश मिर्धा, सह कोषाध्यक्ष किरण कुमार लाल, कार्यकारी अध्यक्ष अमन मिर्धा, संतोष ठाकुरवराहुल सिंह. मुख्य संरक्षक हटिया विधायक नवीन जायसवाल हैं. संरक्षक मंडली में मंजुल केरकेट्टा, प्रेम सिंह, अजय कुमारवर्मा, नंदू मिर्धा, अरविंद यादव, बबलू घोष और महेंद्र मिर्धा सहित अन्य शामिल हैं. समिति ने युवा वाहिनी और समन्वय समिति का भी गठन किया है.
ये भी पढ़ें: झारखंड में सड़क हादसों का कहर: 11 माह में 4111 मौतें, रोजाना औसतन 12 लोगों ने गंवाई जान