Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में 3 नाबालिग बच्चे लापता:घर से गली में खेलने निकले थे, घंटों बाद भी नहीं लौटे; परिजनों ने हर जगह तलाशा

INT News25 September 2026 at 09:45 am

लुधियाना के टिब्बा इलाके में तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। तीनों घर से गली में खेलने के लिए निकले थे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटे। परिजनों और आसपास के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इन बच्चों के माता-पिता मजदूरी और किराना की दुकान चलाते हैं। मामला 22 सितंबर का है। शिकायतकर्ता नरिंदर कौर निवासी गांव जगीरपुर नजदीक गली नंबर-1, टिब्बा रोड ने बताया कि बेटी प्रभदीप कौर (12) और बेटा अरशदीप सिंह (11) पड़ोस में रहने वाली जसविंदर वर्मा की बेटी राधिका (16) के साथ खेलने के लिए गली में गए थे। पुलिस ने अभी तक 25 से अधिक CCTV चेक किए

बच्चे कुछ समय बाद वहां से बिना बताए कहीं चले गए। परिवार ने आसपास के इलाकों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने निजी स्वार्थ के लिए तीनों बच्चों को अपनी नाजायज हिरासत में लेकर कहीं छिपाकर रखा हो सकता है। फिलहाल पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने अभी तक 25 से अधिक CCTV चेक किए हैं। थानों और चौकियों में लापता बच्चों की सूचना भेजी

तीनों बच्चे मेहरबान इलाके में नजर आए। फिलहाल पुलिस इन्हें लोकेट करने की कोशिश कर रही है। वीडियो में बच्चों के साथ अभी तक कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया है। फिर भी पुलिस अधिकारियों ने सभी थानों और चौकियों में लापता बच्चों की सूचना भेजी है। BNS की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज

मामले की सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बच्चों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है।