Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

'हम फेमस हो रहे तो तुम्हें क्या तकलीफ'... कोमल रानी संग गणपति दर्शन पर गोविंदा ने ट्रोल्स की कर दी बोलती बंद

INT News25 September 2026 at 09:51 am

गोविंदा की लाइफ में अभी अलग ही लेवल का कलह चल रहा है. हाल ही में वो अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में स्पॉट हुए थे. इस विजिट के बाद से इंटरनेट पर लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं. अब फाइनली गोविंदा ने इस पूरे ड्रामे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने क्लेरिफाई किया है कि वो वहां कोई डेट पर नहीं, बल्कि अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' के लिए बप्पा का आशीर्वाद लेने गए थे.

गोविंदा ने हेटर्स की कर दी बोलती बंद

गोविंदा ने हेटर्स को सीधे कॉल-आउट करते हुए बताया कि अपनी को-एक्ट्रेसेस के साथ मंदिर जाना उनके लिए कोई नई बात नहीं है, वो पहले भी ऐसा करते आए हैं. एएनआई संग बात करते हुए उन्होंने कहा,

"लोग तो ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं… मैं 'रूपा' फिल्म के लिए प्रार्थना कर रहा था. मैं इससे पहले करिश्मा के साथ गया था, वो गुड लक रहा था मेरा, फिल्म्स हिट हुई थीं. रवीना के साथ भी गया था, फिल्म हिट हुई थी. इस टाइम मैं रानी के साथ गया हूं. प्रार्थना की है."

रूपा संग डेटिंग पर क्या बोले गोविंदा

'रूपा' को लेकर जो फालतू की गॉसिप चल रही है, उस पर भी गोविंदा ने सवाल उठाते हुए कहा,

"पता नहीं क्या लोगों को कष्ट है? शुरू हो रहा है तो उसपर इतनी चर्चा कैसे है. हम फेमस हो रहे हैं तो आपको क्या तकलीफ है."

सुनीता आहूजा ने गोविंदा-रानी के गणपति दर्शन पर दिया था ये रिप्लाई

इधर गोविंदा अपनी साइड की स्टोरी बता रहे हैं, और उधर उनकी वाइफ सुनीता आहूजा ने बिना नाम लिए एकदम सैवेज तरीके से उन्हें रोस्ट कर दिया. हाल ही में सुनीता मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पेट डॉग 'विंटर' के साथ पैपराजी को पोज दे रही थीं. तभी कहा,

"इंसानों को जितना भी प्यार दो फायदा नहीं है, धोखा ही देते हैं. इनको (पेट्स) प्यार करो हमेशा चिपके रहते हैं. विंटर मुझे हमेशा छोड़ने आता है. इंसानों से अच्छे तो जानवर होते हैं. जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं. धोखेबा होते हैं इंसान."

ये भी पढ़ें: एक तरफ Anupam Kher की नसीहत, दूसरी तरफ Kashmera का तंज... Govinda के अफेयर विवाद में अब आया नया ट्विस्ट