समाचार · हरियाणा
रेवाड़ी में बस ने स्कूटी सवार देवरानी को कुचला,VIDEO:जेठानी बाल-बाल बची, बैंक जा रही थीं दोनों; सड़क पर पड़ा खून चाटता दिखा कुत्ता
हरियाणा के रेवाड़ी में सोमवार को तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार देवरानी-जेठानी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी पर पीछे बैठी देवरानी सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान बस देवरानी के ऊपर से गुजर गई, जबकि जेठानी बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह महिला को बस के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। उधर, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर बस को बीच सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय डिंपल के रूप में हुई, जो अपनी जेठानी पूजा के साथ बैंक जा रही थी। इस घटना की एक CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बस ड्राइवर स्कूटी को टक्कर मारता दिखाई दे रहा है। इस घटना का एक मार्मिक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डिंपल की मौत के बाद सड़क पर बिखरा पड़ा उसका खून एक कुत्ता चाटता दिखाई दे रहा है। सड़क हादसे के PHOTO यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा… डेढ़ माह की बेटी, रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे परिजन हादसे की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में जेठानी पूजा हादसे की जानकारी देते हुए काफी भावुक नजर आई। बताया कि उसकी देवरानी डिंपल ने डेढ़ माह पहले ही बेटी को जन्म दिया था। परिवार में खुशियां अभी तक थी, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ छीन लिया। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…