समाचार · झारखंड
बॉक्साइट लदे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

कुड़ (लोहरदगा): शंख नदी-लुकुइया मुख्य पथ पर बड़की चांपी के जरियो के समीप रविवार शाम करीब सात बजे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार बजरंग मुंडा की मौत हो गयी. हादसे में बाइक पर सवार जुगेश मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.
ये भी पढ़ें: दोस्तों के साथ मना रहा था जन्मदिन, तभी चापड़ लेकर पहुंचा युवक और कर दिया हमला!
कुजरा बाजार से घर लौट रहे थे दोनों युवक
जानकारी के अनुसार, दुबांग गांव निवासी बजरंग मुंडा और जुगेश मुंडा बाइक से कुजरा बाजार गये थे. रविवार शाम दोनों बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान कमले साइडिंग से बॉक्साइट खाली कर लौट रहे हाइवा ने बड़की चांपी के जरियो के समीप उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना गंभीर था कि बजरंग मुंडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
गंभीर रूप से घायल युवक रिम्स रेफर
हादसे में जुगेश मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया. घटना में युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़की चांपी के समीप शंख नदी-लुकुइया मुख्य पथ को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ.
ये भी पढ़ें: रांची के कांके रिंग रोड पर आधी रात फायरिंग, घटनास्थल से 4 खोखे बरामद