समाचार · पंजाब
मानसा झोटा हत्याकांड- SSP वैभव चौधरी को हटाने की मांग:पिता ने वीडियो जारी कर SIT में शामिल होने पर सवाल उठाए, DSP-SHO की बर्खास्तगी भी मांगी
मानसा में नशा के विरुद्ध अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद लोगों में उपजा रोष शांत होने का नहीं ले रहा है। लोग पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। झोटा के पिता भीम सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मानसा की एसएसपी (SSP) वैभव चौधरी और स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले को एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए इसमें पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता की आशंका जताई है। मानसा SSP के तबादले और SIT से हटाने की मांग भीम सिंह ने पंजाब सरकार से मांग की है कि मानसा की एसएसपी वैभव चौधरी को मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी (SIT) की बैठकों में शामिल न होने दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने एसएसपी का मानसा से तुरंत तबादला करने की पुरजोर मांग की है पीड़ित पिता ने सिर्फ एसएसपी ही नहीं, बल्कि मानसा के डीएसपी (DSP) हरजिंदर सिंह गिल और थाना सिटी-2 की एसएचओ (SHO) बेंत कौर को भी पद से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और DGP से माँगा इस्तीफा भीम सिंह ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के डीजीपी (DGP) से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। "परिवार को किया जा रहा बदनाम"
भीम सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि परविंदर सिंह की हत्या एक साजिश का हिस्सा है। इस कठिन समय में जब पूरा परिवार गहरे सदमे में है, कुछ लोग जानबूझकर परिवार को बयानबाजी के लिए मजबूर कर रहे हैं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश में जुटे हैं।