समाचार · मध्य प्रदेश
गुना में रास्ते के विवाद में युवक की हत्या:दूसरे पक्ष पर घेरकर लाठी और लुहांगी से हमले का आरोप; FIR दर्ज
गुना जिले के मृगवास इलाके में शुक्रवार देर रात रास्ते के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। लंबे समय से दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर हमला कर दिया, जिसके उसकी मौत हो गई। आज (शनिवार) सुबह कुंभराज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार, मामला मृगवास इलाके के बांक खेड़ी गांव का है। यहां दो पक्षों में रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में शुक्रवार रात गंभीर रूप ले लिया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर लाठी, लुहांगी से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मारपीट करने वालों में दो के नाम सामने आए
मृतक की पहचान पवन पिता शिवलाल लोधा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बांकखेड़ा के रूप में हुई है। मारपीट करने वालों में सागर सिंह पिता कल्याण सिंह लोधा उम्र 40 वर्ष कोमल सिंह पिता बिहारी लाल लोधा उम्र 50 वर्ष, दोनों निवासी बांकखेड़ा, के नाम सामने आए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मृगवास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पवन के शव को कुंभराज अस्पताल भिजवाया। यहां आज सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।