समाचार · हरियाणा
पलवल में एक्सीडेंट में युवक समेत दो की मौत:केजीपी एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचला, सड़क पर पड़ा मिला मृत व्यक्ति
पलवल जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। केजीपी एक्सप्रेस-वे पर एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। वहीं, दूसरी ओर बघौला गांव में नेशनल हाईवे-19 पर एक अज्ञात व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पहले मामले में चांदहट थाना पुलिस को दी शिकायत में जिला बदायूं (यूपी) के बहवलपुर गांव निवासी लल्ला मियां ने बताया कि उनका छोटा भाई सरताज गाजियाबाद के मंसूरी में परिवार के साथ किराए पर रहकर पेंट का काम करता था। सरताज अपने साढू जाकिर के साथ गाजियाबाद से ट्रक में बैठकर गुरुग्राम के लिए निकला था। केजीपी एक्सप्रेसवे स्थित छज्जूनगर टोल टैक्स पर खाना खाने के बाद सरताज वहीं उतर गया, जबकि जाकिर गाड़ी लेकर गुरुग्राम की तरफ चला गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत इसी दौरान छज्जूनगर गांव के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सरताज को टक्कर मार कर कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में सरताज की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, गदपुरी थाना क्षेत्र के तहत बघौला गांव के समीप नेशनल हाईवे-19 पर घटित हुआ। बघौला निवासी सुदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह पृथला गांव से अपने घर लौट रहा था, तो उसने सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति को गंभीर दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया है। नाम मृतक की पहचान हो सकी है और ना ही आरोपी वाहन चालक की।