Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

'भास्कर समाधान' का असर... चेंबर लाइन की समस्या हुई दूर:पार्षद संध्या आर. जायसवाल ने कराया समाधान; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक

INT News25 September 2026 at 06:07 am

इंदौर के अलग-अलग वार्डों की जनसमस्याओं के समाधान में एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं फोटो और लोकेशन के साथ संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदारों तक मामला पहुंच रहा है और समाधान की कार्रवाई की जा रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) वार्ड 19 की पार्षद संध्या आर. जायसवाल बनीं आज की 'पब्लिक स्टार' वार्ड 19 के मल्हारगंज निवासी अनिल रसोनिया ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में चेंबर लाइन चोक होने से पानी की निकासी नहीं हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद वार्ड 19 की पार्षद संध्या आर. जायसवाल ने मामले का संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान छत्रीबाग: चार महीने बाद बनी खोदी सड़क, राहगीरों को मिली राहत वार्ड 59 के पानी की टंकी के पास, ज्योति किराना स्टोर के सामने रहने वाली प्रियंका हरपाल सिंह अरोरा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क चार महीने से ज्यादा समय से खराब पड़ी थी। इससे राहगीरों को परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बना हुआ था। शिकायत सामने आने के बाद वार्ड 59 की पार्षद रुपाली ए. पेंढारकर ने मामले का संज्ञान लिया और सड़क का निर्माण कराया। आवारा कुत्तों, गड्ढों, बंद स्ट्रीट लाइट और कचरे से परेशान इंदौरवासी साकेत नगर: स्ट्रीट डॉग्स के झुंड से रहवासी परेशान वार्ड 42 के साकेत नगर निवासी प्रतिभा शाह ने शिकायत दर्ज कराई है कि इलाके में कुत्तों की संख्या बढ़ने से रहवासी परेशान हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार कुत्तों के झुंड राहगीरों को घेर लेते हैं और भौंकने के साथ कई बार लोगों को गिरा भी देते हैं। इससे बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। क्लर्क कॉलोनी: तीन महीने से खुदी सड़क, वाहनों के फिसलने का खतरा वार्ड 23 के आईटीआई कॉलेज मेन रोड, क्लर्क कॉलोनी निवासी लकी ने शिकायत दर्ज कराई है कि सड़क को खुदे हुए तीन महीने से ज्यादा हो गए हैं। गिट्टी-मुरम नहीं डाले जाने से वाहनों के पहिए धंस जाते हैं और फिसलने का खतरा बना रहता है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी जमा होने से मच्छर और गंदगी की समस्या भी बढ़ रही है। संत नगर: एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, रात में अंधेरा वार्ड 77 के संत नगर, हरिओम पैलेस के पास रहने वाले रविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट एक महीने से बंद है। इससे रात में लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होनें जल्द समाधान कराने की मांग की हैं। सिंधु नगर: दो महीने से पड़ा कचरे का ढेर, नहीं हुई सफाई वार्ड 65 के सिंधु नगर, खातीवाला टैंक निवासी हरीश असरानी ने शिकायत दर्ज कराई है कि माता जी के मंदिर के बाहर करीब दो महीने से कचरे का ढेर लगा है। उनका कहना है कि बार-बार अवगत कराने के बावजूद अब तक सफाई नहीं हुई है। जनता की समस्या पहुंचाने का डिजिटल माध्यम एप का 'भास्कर समाधान' शहरवासियों को अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे दर्ज कराने का माध्यम देता है। यूजर समस्या की जानकारी के साथ फोटो और सही लोकेशन साझा कर सकता है। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समाधान होने के बाद इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी की जा सकती है। अधिकारी भी अपडेट कर सकेंगे कार्रवाई प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और की गई कार्रवाई की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। इससे शिकायतकर्ता को भी समस्या के समाधान की स्थिति पता चलती है। 'भास्कर समाधान' से समाधान की पहल 'भास्कर समाधान' का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को संबंधित जिम्मेदारों तक पहुंचाने का सीधा माध्यम उपलब्ध कराना है। इसके जरिए आमजन, जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग एक ही प्लेटफॉर्म पर जुड़कर समस्याओं के समाधान की दिशा में काम कर सकते हैं।