Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

IND vs NZ 2nd T20 Live: न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा, अर्शदीप के बाद भुवनेश्वर को मिली सफलता

INT News24 October 2026 at 12:56 pm

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से आगे है और उसकी नजरें दूसरी जीत दर्ज करने पर हैं. दूसरे मुकाबले के लिए भारत ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. चोटिल ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है, जबकि प्रिंस यादव भी टीम में शामिल किए गए हैं.