Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जालंधर में बेकाबू ट्रक ने दुकान में मारी टक्कर:मलबे में दबा सामान, पति-पत्नी ने भागकर बचाई जान, 2 लाख का नुकसान

INT News24 October 2026 at 12:57 pm

जालंधर के संजय गांधी नगर रोड पर रात के समय नशे में धुत एक बेकाबू ट्रक चालक ने सड़क किनारे बनी एक दुकान में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दुकान की दीवार, छत और सारा सामान ढह गया। गनीमत यह रही कि दुकान में सो रहे पति-पत्नी ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली। हालांकि, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गरीब परिवार का करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का भारी नुकसान हो गया है। आरोपी ड्राइवर वारदात के बाद ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

तेज रफ्तार ट्रक ने घर के अंदर घुसा पीड़ित दंपत्ति सरबजीत और संगीता रात का खाना खाने के बाद दुकान के बाहर मंजी (चारपाई) बिछाकर सोने की तैयारी ही कर रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक सीधे उनकी दुकान की तरफ अनियंत्रित होकर आ घुसा। ट्रक को अपनी तरफ आता देख दंपत्ति घबरा गए और तुरंत पीछे सीढ़ियों की ओर भागे। उनके हटते ही ट्रक ने इमारत में जोरदार टक्कर मारी, जिससे दीवार का ऊपरी हिस्सा (बनेरा) और ऊपर लगी टीन की छत सीधे नीचे आ गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोहे का काउंटर, चाय-शीतल पेय का सामान, बेड और चारपाई सब मलबे के नीचे दबकर चकनाचूर हो गए। पीड़ितों ने बताया कि गर्मी और बारिश के कारण वे बाहर सोने वाले थे, लेकिन ईश्वर की कृपा से उनकी जान बच गई।

ट्रक चालक नशे में धूत था पीड़ितों परिवार के मुताबिक, ट्रक चालक भारी नशे में था, जिसके कारण वह गाड़ी पर से संतुलन खो बैठा। हादसा करने के बाद ड्राइवर रुकने के बजाय तेज रफ्तार में ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। पीड़ित सरबजीत ने बताया कि वे दुकान किराए पर लेकर चाय और कोल्ड ड्रिंक बेचने का काम करते हैं। इस हादसे में उनका करीब 1.5 से 2 लाख रुपये का सारा सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया है।

परिवार के लोगों ने सुबह दी पुलिस को सूचना परिवार ने सुबह पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी ट्रक का नंबर नोट कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।