Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

ट्रॉली की टक्कर से जैक खिसका, टायर के नीचे दबा चालक, मौत

INT News25 September 2026 at 05:47 am

| जालंधर फिल्लौर में हेयर होटल के सामने सड़क किनारे टायर बदल रहा चालक ट्रॉली की टक्कर के कारण टायर के नीचे आ गया। सड़क सुरक्षा बल के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि ट्रक पर पोपलीन क्रेन लोड थी। उसका टायर फट गया था। चालक जैक लगाकर टायर बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से पराली की गांठों से भरी एक ट्रॉली ने ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रक पर लगा जैक खिसक गया और चालक आगे के टायर के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करमजीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को निजी एंबुलेंस से सिविल अस्पताल फिल्लौर भिजवा दिया।वहीं, ट्रॉली चालक मौके से फरार बताया गया।