Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जमशेर की डेयरी से चटनी-ग्रेवी सहित 4 सैंपल जांच को भेजे

INT News25 September 2026 at 05:45 am

| जालंधर सोशल मीडिया पर दूध में पानी मिलाने की शिकायत सामने आने के बाद फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने जमशेर स्थित एक डेयरी में छापेमारी कर जांच के लिए दूध के दो सैंपल भरे। कार्रवाई एफडीए पंजाब की कमिश्नर कंवलप्रीत कौर बराड़ और डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के निर्देशों पर की गई। टीम को डेयरी में गंदगी मिलने पर संचालक को चेतावनी पत्र जारी करते हुए सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए। इसी अभियान के तहत एक प्रसिद्ध ढाबे पर भी औचक चेकिंग की गई, जहां चटनी और ग्रेवी के दो सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए। अधिकारियों ने कहा कि लैब रिपोर्ट मिलने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग के अनुसार, त्योहारों के सीजन को देखते हुए जिले भर में सघन निरीक्षण जारी रहेगा। इस दौरान दूध, पनीर, मावा, मिठाइयों, नमकीन और तैयार भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता की जांच की जा रही है। सहायक कमिश्नर (फूड सेफ्टी) राजिंदर पाल सिंह की देखरेख में फूड सेफ्टी अफसर राशू महाजन और रविनंदन गोयल की टीम ने विभिन्न इलाकों में सैंपलिंग की।