Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

केरल पीएससी परीक्षा घोटाला: निलंबित अतिरिक्त सचिव हरि गिरफ्तार

INT News30 October 2026 at 10:56 pm

तिरुवनंतपुरम, 30 अक्टूबर। केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) परीक्षा घोटाले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार को आयोग के अतिरिक्त सचिव आर. हरि को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद, इस हफ्ते की शुरुआत में उन्हें निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद से वे फरार चल रहे थे।