national · उत्तर प्रदेश
लखनऊ में सुरक्षाकर्मियों की हत्या की साजिश नाकाम, पाकिस्तानी शहजाद भट्टी से जुड़े तीन गिरफ्तार
INT News30 October 2026 at 10:55 pm

लखनऊ, 30 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने शुक्रवार को लखनऊ में पुलिस या सेना के अधिकारियों की लक्षित हत्या (टारगेटेड किलिंग) करने की एक साजिश को नाकाम कर दिया। इस मामले में पाकिस्तान के प्रतिबंधित 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' (एसबीएन) से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।