sports
आईएसएल 2026-27: 1-1 से ड्रॉ रहा बेंगलुरु एफसी और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के बीच हुआ मुकाबला
INT News30 October 2026 at 10:56 pm

गुवाहाटी, 30 अक्टूबर। गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026/27 के मुकाबले में बेंगलुरु एफसी ने 93वें मिनट में सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी विनीत वेंकटेश के गोल की मदद से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।