Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

कर्नाटक : सीएम शिवकुमार ने केंद्र को लिखा पत्र, गन्ना किसानों की पांच मांगों पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की

INT News30 October 2026 at 10:49 pm

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। कर्नाटक में गन्ना किसानों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखकर गन्ने की कीमत और चीनी-इथेनॉल नीति से जुड़ी पांच प्रमुख मांगों पर केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।