Friday, 30 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे दंदरौआ धाम:डॉ. हनुमान के दर्शन कर की पूजा-अर्चना; रामदास महाराज और रमेश भाई ओझा से की मुलाकात

INT News30 October 2026 at 09:54 pm

भिंड में बागेश्वर धाम के महंत एवं अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार रात दंदरौआ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. हनुमान जी महाराज के दर्शन कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने दंदरौआ धाम के महंत महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज और अंतरराष्ट्रीय कथावाचक संत रमेश भाई ओझा से मुलाकात की। धाम पहुंचने पर आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ पं. धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने डॉ. हनुमान जी महाराज के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा की। तत्पश्चात संत रमेश भाई ओझा से आत्मीय भेंट की। इसके बाद महंत महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज से मुलाकात की। इस अवसर पर रामदास महाराज ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर आशीर्वाद दिया। पं. धीरेंद्र शास्त्री में दो घंटे दंदरौआ धाम में रहे। इसके बाद वे करैरा के लिए रवाना हो गए, जहां उनकी कथा चल रही थी। इस दौरान महंत कालिदास महाराज तेजपुरा, महंत अवध बिहारीदास, रामबरन पुजारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, मेहगांव एसडीओपी संजय कौच्छा, थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा, धाम प्रवक्ता जलज त्रिपाठी, पवन शास्त्री, प्रदीप त्रिवेदी और नरसी दद्दा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।