Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · गुजरात

गुजरात के 52 लाख किसान परिवारों को 1,051 करोड़ रुपए की पीएम-किसान सहायता

INT News30 October 2026 at 10:43 pm

अहमदाबाद, 30 अक्टूबर। गुजरात के 52 लाख से अधिक किसान परिवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त के तहत शुक्रवार को 1,051 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18,680 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की।