entertainment
भोजपुरी गाना 'तू मरद नहीं माथा के दरद हवा राजा जी' को मिले 34 करोड़ से ज्यादा व्यूज, यूट्यूब पर मचाया धमाल

Tu Marad Nahi Matha Ke Darad Song: भोजपुरी गानों का अपना अलग ही अंदाज होता है. कभी रोमांटिक गाने लोगों को पसंद आते हैं तो कभी पति-पत्नी की मजेदार नोकझोंक पर बने गाने छा जाते हैं. ऐसा ही एक गाना इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इसका नाम है 'तू मरद नहीं माथा के दरद हवा राजा जी' (Tu Marad Nahi Matha Ke Darad Hava Raja Ji) . इस गाने को यूट्यूब पर 34 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गाने के मजेदार बोल और धुन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.
शिवानी सिंह की आवाज ने जीता लोगों का दिल
आपको बता दें कि इस गाने को भोजपुरी गायिका शिवानी सिंह (Shivani Singh) ने गाया है. इसके बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. गाने में एक पत्नी अपने पति से नाराज नजर आती है. वह पति के व्यवहार और घर की जिम्मेदारियों को लेकर शिकायत करती है. इसी नाराजगी में वह अपने पति को सिरदर्द तक बता देती है. गाने की यही मजेदार बात लोगों को पसंद आ रही है.
क्वीन टान्या के डांस पर फिदा हुए दर्शक
ऐसे में गाने के वीडियो में क्वीन टान्या नजर आ रही हैं. उनके डांस और चेहरे के हाव-भाव ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है. यह वीडियो 'MTR-Dance Junction' यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. अब इसके व्यूज 34 करोड़ के पार पहुंच चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग इस गाने पर रील्स बना रहे हैं और अपने वीडियो शेयर कर रहे हैं.
पति-पत्नी की नोकझोंक ने बनाया गाने को खास
इस गाने में पति-पत्नी के बीच होने वाली आम तकरार को देसी और मजेदार अंदाज में दिखाया गया है. पत्नी अपने पति से कहती है कि वह उसे खुश रखने के बजाय परेशान करता है. गाने के बोल और इसकी धुन ऐसी है कि सुनने वाले भी झूमने लगते हैं. यही वजह है कि भोजपुरी समझने वाले लोगों के साथ दूसरे दर्शकों के बीच भी यह गाना पसंद किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: IIFA Awards 2026: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने लूटी महफिल तो अनीत पड्डा बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखें 2026 की पूरी लिस्ट