national · उत्तर प्रदेश
अखिलेश यादव को स्कूलों में हुए बदलाव दिखाई नहीं देते, अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
INT News30 October 2026 at 10:43 pm

लखनऊ, 30 अक्टूबर। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर महिला आरक्षण, पीडीए की राजनीति, स्वामी प्रसाद मौर्य के इंडिया गठबंधन में शामिल होने और गोरखपुर एमएलसी चुनाव को लेकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को महिलाओं के अधिकारों की बात करने से पहले अपने पुराने रुख पर विचार करना चाहिए।