समाचार · मध्य प्रदेश
बड़वानी में कबाड़ बीनने के बहाने चोरी:महावीर नगर में महिला ने गाय का तपेला चुराया, CCTV में चेहरा ढंके दिखी
बड़वानी शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। अब कबाड़ बीनने के बहाने भी चोरी हो रही है। महावीर नगर कॉलोनी में योगमाया मंदिर के पीछे बने अहाते से गाय को पानी पिलाने वाला तपेला चोरी हो गया। यह घटना 23 अक्टूबर की सुबह 4.35 बजे हुई और सीसीटीवी में कैद हो गई। नवीन कुमार अग्रवाल (53), जो किराना होलसेल व्यापारी हैं, ने बताया कि उनके अहाते से तपेला गायब था। ढूंढने पर न मिलने पर उन्होंने सीसीटीवी चेक किया। फुटेज में एक अज्ञात महिला दिखी, जिसने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। वह अहाते में घुसकर तपेला थैली में भरकर ले गई। व्यापारी ने बताया कि पहले भी उनके अहाते से साबुन की पेटी चोरी हुई थी। उन्होंने शुक्रवार रात कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। उप निरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की जा रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई करेगी।