Saturday, 17 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फरीदाबाद में निर्माणाधीन मस्जिद तोड़ने को लेकर बवाल VIDEO:महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से की धक्का-मुक्की VIDEO,बिना नक्शा पास कराए किया जा रहा था निर्माण

INT News23 September 2026 at 09:48 am

पल्ला की गणपति कॉलोनी में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने मंगलवार को बिना नक्शा पास कराए बनाई जा रही निर्माणाधीन मस्जिद को जेसीबी की मदद से गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर निगम की कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महिलाओं को पीछे किया और इसके बाद निगम की टीम ने कार्रवाई पूरी की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों और स्थानीय महिलाओं के बीच हुई धक्का-मुक्की का वीडियो भी सामने आया है। बिना नक्शा पास कराए किया जा रहा था निर्माण नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, गणपति कॉलोनी में मस्जिद का निर्माण बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर किया जा रहा था। निर्माण के लिए नगर निगम से नक्शा पास नहीं कराया गया था। निगम अधिकारियों का कहना है कि निर्माण का अधिकांश काम पूरा हो चुका था और केवल लेंटर डालने का काम बाकी था। इससे पहले निगम की ओर से नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी दी गई थी। नोटिस के बाद भी निर्माण जारी रखने का आरोप नगर निगम लीगल एडवाइजर सतीश आचार्य ने बताया कि मस्जिद का निर्माण नियमों के विपरीत किया जा रहा था। निगम की ओर से संबंधित लोगों को निर्माण रोकने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया। अधिकारियों के मुताबिक, जब नोटिस के बाद भी निर्माण नहीं रोका गया तो मंगलवार को नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम अपने साथ जेसीबी लेकर पहुंची थी। पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माणाधीन ढांचे को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध किया। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से की धक्का-मुक्की कार्रवाई के दौरान स्थानीय महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। महिलाओं ने निगम की कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए महिलाओं को पीछे किया