Saturday, 17 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बीना स्टेशन पर नहीं रुकेंगी 6 यात्री ट्रेनें:25 अक्टूबर तक बदला रहेगा संचालन, ग्वालियर-दमोह और नागदा रूट के यात्रियों को होगी परेशानी

INT News17 October 2026 at 11:43 am

बीना स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग का काम पूरा होने के बावजूद प्लेटफॉर्म और मल्टीपल लाइन को फिटनेस नहीं मिलने से रेलवे ने 6 यात्री ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। 16 से 25 अक्टूबर तक प्रभावित ट्रेनों में से कुछ को मालखेड़ी स्टेशन तक चलाया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनें मालखेड़ी और गुना स्टेशन से रवाना होंगी। ऐसे में बीना से यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन के बदले हुए स्टेशन और समय का ध्यान रखना होगा। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अनुसार ग्वालियर-बीना पैसेंजर और बीना-दमोह पैसेंजर को 16 से 24 अक्टूबर तक मालखेड़ी स्टेशन से जोड़ा गया है। वहीं, दमोह-बीना और बीना-ग्वालियर पैसेंजर का संचालन भी इस अवधि में मालखेड़ी स्टेशन से होगा। इसके अलावा नागदा-बीना एक्सप्रेस गुना स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी, जबकि बीना-नागदा एक्सप्रेस गुना से रवाना की जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के संचालन, प्रस्थान समय और गंतव्य की जानकारी आधिकारिक पूछताछ माध्यमों से लेने की अपील की है। इसके लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इन ट्रेनों के संचालन में बदलाव