समाचार · बिहार
PK बोले- अनुज सिंह को बहुत लोग सपोर्ट कर रहे, उनमें अनंत सिंह भी, NDA पर साधा निशाना

Prashant Kishor: बिहार में एमएलसी चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं हैं. जन सुराज, बीजेपी, जेडीयू समेत कई पार्टियां अपनी-अपनी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. ऐसे में प्रशांत किशोर की बात करें तो, वे खुद अलग-अलग जगहों पर जाकर उम्मीदवारों के समर्थन और उनके पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं.
अनंत सिंह पर क्या बोले प्रशांत किशोर?
प्रशांत किशोर ने जन सुराज के पटना स्नातक सीट से उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने अनुज सिंह के लिए लोगों से वोट की अपील की. साथ ही मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह का जिक्र भी किया. प्रशांत किशोर ने कहा, अनुज सिंह-नीरज कुमार जी की सीधी लड़ाई में अनुज सिंह आगे हैं और उनके समर्थन में बहुत लोग हैं, उनमें अनंत सिंह भी हैं.
भाजपा-जदयू को लेकर किया दावा
प्रशांत किशोर ने बताया कि पटना स्नातक सीट पर जिस तरह की स्थिति है, ठीक वैसी ही स्थिति कोसी स्नातक सीट पर भी है. यहां जदयू-भाजपा के आधे लोग जन सुराज उम्मीदवार की मदद कर रहे हैं. इस तरह से प्रशांत किशोर ने चुनाव से पहले दावा कर दिया है. पीके ने यह भी लोगों से अपील की कि आप प्रत्याशियों की तुलना कर अपना वोट दें.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नीतीश कुमार का फिर किया जिक्र
इस दौरान प्रशांत किशोर ने फिर पूर्व सीएम नीतीश कुमार का जिक्र किया. उन्होंने कहा, चुनाव समाप्त होने को है, लेकिन नीतीश जी ने NDA के किसी उम्मीदवार के समर्थन में एक शब्द नहीं बोला. इससे पहले भी प्रशांत किशोर कह चुके हैं कि अगर नीतीश कुमार एक मिनट का वीडियो जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार के सपोर्ट में जारी कर देंगे तो वे अनुज सिंह का नाम वापस ले लेंगे.
SIR पर भी बोले प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने एसआईआर को लेकर भी इस दौरान प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, संवैधानिक संस्थाएं अपनी भूमिका ईमानदारी से नहीं निभाएंगी, तो विरोध-प्रदर्शन होगा. बात ज्ञानेश कुमार की नहीं है. 8 से 10 सालों में चुनाव आयोग की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगे हैं. चुनाव के संचालन से ऐसा प्रतीत होता है कि आयोग एकतरफा सत्तारूढ़ दल भाजपा की मदद कर रहा है. शिक्षक-स्नातक चुनाव रविवार की जगह शुक्रवार को हो रहा है, ताकि मुस्लिम मतदाता कम भाग लें.
Also Read: पटना पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, MLC चुनाव पर नेताओं संग करेंगे मंथन, जायेंगे पूजा पंडालों में