समाचार · बिहार
बिहार के 4 जिलों से गुजरेगा ग्रीनफील्ड सिक्सलेन एक्सप्रेसवे, चार राज्यों को जोड़ेगा, 1248 करोड़ होंगे खर्च

Varanasi-Kolkata Expressway: वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड सिक्सलेन एक्सप्रेसवे बिहार के 4 जिलों के लिए बेहद खास माना जा रहा है. इस रोड प्रोजेक्ट के पूरा होने से 10 से 12 घंटे की दूरी घटकर लगभग आधी हो जाएगी. इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 672 किलोमीटर बताई जा रहा है. लेकिन बिहार में इस एक्सप्रेसवे का 162 किलोमीटर लंबा हिस्सा होगा.
इन चार जिलों को होगा फायदा
इस सड़क परियोजना का काम पूरा होने के बाद बिहार के चार जिलों को मुख्य रूप से फायदा हो सकेगा. मिली जानकारी के अनुसार, यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कैमूर, रोहतास औरंगाबाद और गयाजी से होकर गुजरेगा. प्रोजेक्ट के तैयार होने से इन चारों जिलों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. इतना ही नहीं, यह सभी चार जिले पर्यटन के नजरिए से बेहद खास माने जाते हैं. ऐसे में इन जिलों में टूरिज्म को बढ़ावा मिल सकेगा.
औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़ेगा एक्सप्रेसवे
खास बात यह भी है कि गयाजी के डोभी में औद्योगिक कॉरिडोर बनाया जाना है. ऐसे में वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे को लेकर बताया जा रहा है कि इससे औद्योगिक कॉरिडोर भी कनेक्ट होगा. इस तरह से देखा जाए तो आर्थिक रूप से भी यह प्रोजेक्ट मजबूती देगा. उद्योग का विकास होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इन 4 राज्यों से कनेक्ट होगी सड़क
मिली जानकारी के अनुसार, यह सिक्सलेन एक्सप्रेसवे तैयार होने के बाद पूरे 4 राज्यों को कनेक्ट करेगा. वाराणसी से इसकी शुरुआत होगी. ऐसे में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक यह एक्सप्रेसवे जाएगा. इस तरह से 4 राज्यों के बीच की दूरी आने वाले दिनों में कम होने वाली है.
2028 तक प्रोजेक्ट पूरा करने का टारगेट
बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर काम शुरू कर दिया गया है. साल 2028 तक इसे पूरा करने का टारगेट सेट किया गया है. इस तरह से देखा जा सकता है कि अगले एक से दो सालों के लिए बिहार के लोगों के लिए बिहार के चार जिलों के बीच सफर बदल जाएगा. रोड कनेक्टिविटी मजबूत, उद्योग का विस्तार, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के अलावा रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे.
Also Read: PK बोले- अनुज सिंह को बहुत लोग सपोर्ट कर रहे, उनमें अनंत सिंह भी, NDA पर साधा निशाना