Saturday, 17 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

माता टेकरी पर 24 घंटे में 3 लाख भक्त पहुंचे:देवास में एबी रोड के कट बंद; भक्तों को रोक-रोककर आगे बढ़ाया गया

INT News17 October 2026 at 12:43 pm

देवास की माता टेकरी पर शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक भक्तों का भारी जमावड़ा रहा। अनुमान के मुताबिक, 24 घंटे में 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने मां के दर्शन किए। शुक्रवार रात 8 बजे के बाद भीड़ तेजी से बढ़ी। दबाव बढ़ने पर एबी रोड के कई कट पॉइंट बंद कर दिए गए। टेकरी पर शंख द्वार पर बैरिकेडिंग लगाकर भक्तों को रोक-रोककर आगे बढ़ाया गया, ताकि भीड़ नियंत्रित रहे। एसपी पुनीत गेहलोद ने रात करीब 3 बजे माता टेकरी के रास्तों और एबी रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। नायब तहसीलदार कपिल गुर्जर और हरिओम ठाकुर सहित प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी करती रहीं और जरूरत के हिसाब से व्यवस्थाओं में बदलाव किए।