Saturday, 17 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मानसिक रूप से कमजोर युवक ने दो को चाकू मारा:एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर, पहले पत्थर फेंके, फिर सब्जीवाले चाकू से किया वार

INT News17 October 2026 at 12:42 pm

पन्ना के अजयगढ़ थाना क्षेत्र की हनुमतपुर चौकी अंतर्गत बनहरी खुर्द गांव में चाकूबाजी की घटना हुई। मानसिक रूप से अस्वस्थ आरोपी जितेंद्र सिंह ठाकुर के हमले में 22 वर्षीय विपत सिंह ठाकुर (पिता संतोष सिंह ठाकुर) की 10-15 मिनट बाद मौत हो गई। 20 वर्षीय राघवेंद्र सिंह गौड़ गंभीर घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार, जितेंद्र बीते डेढ़-दो महीने से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसने पीपल के पेड़ के पास बैठे युवकों पर पहले पत्थर से वार किया, फिर घर से सब्जी काटने वाली छुरी लाकर लगातार हमले किए। सूचना पर हनुमतपुर चौकी और अजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।