समाचार · हरियाणा
रानियां में किसानों को पराली जलाने के नुकसान बताए:कृषि विभाग ने निकाली जागरूकता रैली, अफसर बोले- होती है कई बीमारियां
सिरसा जिले के रानियां में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागीय अधिकारियों- कर्मचारियों की टीम ने किसानों को पराली प्रबंधन का महत्व और इसके बुरे असर बताए। रानियां के राजकीय उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया और इस दौरान उन्हें कॉपियां भी बांटी गईं। विभागीय अधिकारी ने बताया कि पराली जलाने से गंभीर बीमारियां होती हैं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है और अस्थमा जैसी बीमारियां होने का डर रहता है। खेतों में पराली न जलाने का आह्वान कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक डॉ. दीपक कुमार ने किसानों को बताया कि फसल अवशेष जलाने से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति कम होती है और जमीन में मौजूद फायदेमंद सूक्ष्मजीवों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पराली जलाने के बजाय इसके सही प्रबंधन के तरीके अपनाएं। इससे पर्यावरण और मिट्टी की गुणवत्ता दोनों बनी रहेगी। यह भी बताया गया कि अगर कोई किसान पराली जलाते हुए पकड़ा गया, तो उस पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।