Saturday, 17 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

गढ़वा में हीरो बाइक खरीदने पर 6700 रुपये तक की छूट, पुलिसकर्मी और शिक्षकों को विशेष ऑफर

INT News17 October 2026 at 11:54 am

गढ़वाः त्योहारों के मौके पर ग्राहकों को राहत देने के लिए चिरौंजिया मोड़ स्थित जेएमडी हीरो शोरूम ने विशेष फेस्टिव ऑफर पेश किया है. इसके तहत पुलिसकर्मियों, शिक्षकों, डिलीवरी राइडरों, दूध व्यवसायियों और डाककर्मियों को हीरो के दोपहिया वाहनों की खरीद पर 1800 से 6700 रुपये तक की छूट दी जा रही है.

पुलिसकर्मियों को 6700 रुपये तक की छूट

जेएमडी हीरो के निदेशक मणिभद्र सिंह ने बताया कि समाज की सेवा में जुटे विभिन्न वर्गों की मेहनत का सम्मान करने के उद्देश्य से यह पहल की गयी है. इसके तहत केंद्रीय और राज्य पुलिस बल के कर्मियों तथा उनके परिजनों को वाहनों की खरीद पर 2200 से 6700 रुपये तक की बचत होगी. करिज्मा एक्सएमआर पर 6700 रुपये और एक्सपल्स 200 पर 5500 रुपये तक की छूट दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में 65 सह-प्राध्यापकों की होगी नियुक्ति, 23 को इंटरव्यू

शिक्षकों के लिए 'गुरु दक्षिणा ऑफर'

शिक्षकों के लिए 'गुरु दक्षिणा ऑफर' के तहत बाइक के मॉडल के अनुसार 2200 से 3700 रुपये तक की छूट मिलेगी. वहीं, डिलीवरी राइडरों, दूध संग्रहकर्ताओं और डाक विभाग के कर्मचारियों के लिए 100 सीसी मॉडल पर 1800 रुपये, 125 सीसी श्रेणी पर 2200 रुपये और स्कूटरों पर 3500 रुपये तक की छूट उपलब्ध है. प्रीमियम मॉडल पर 4000 से 6000 रुपये तक की राहत दी जा रही है.

10 दिसंबर तक उठा सकते हैं ऑफर का लाभ

डिलीवरी राइडरों और दूध व्यवसायियों के लिए यह योजना 11 अक्टूबर से 10 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी. ऑफर का लाभ लेने के लिए संबंधित पहचान पत्र, संस्थान का प्रमाण, वेतन पर्ची या डिलीवरी एप की प्रोफाइल प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. शोरूम में ग्राहकों के लिए आसान फाइनेंस और न्यूनतम डाउन पेमेंट की सुविधा भी दी जा रही है. इच्छुक ग्राहक अधिक जानकारी के लिए जेएमडी हीरो शोरूम या मोबाइल नंबर 9695059191 और 7827668346 पर संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Durga Puja Special: त्योहारों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी, रांची-पटना और दिल्ली रूट की ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति