समाचार · झारखंड
धोनी के बाद झारखंड की नयी क्रिकेट फौज तैयार, राष्ट्रीय टीम में दस्तक दे रहे ये खिलाड़ी

रांची से सुनील कुमार की रिपोर्ट
Jharkhand Cricket Team: एक समय था, जब भारतीय क्रिकेट में मुंबई, दिल्ली, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे बड़ेक्रिकेट केंद्रों का दबदबा था. अब छोटे शहरों और राज्यों से निकलने वाली प्रतिभाएं इस तस्वीर को बदल रही हैं. झारखंड इसका बड़ा उदाहरण बन कर उभरा है. रांची से निकल कर महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट में जो मुकाम हासिल किया, उसने राज्य के खिलाड़ियों को बड़ेसपने देखने का हौसला दिया. अब इशान किशन, कुमार कुशाग्र, विराट सिंह, शिखर मोहन और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ी झारखंड की क्रिकेट प्रतिभा को नयी पहचान दे रहे हैं. इशान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जगह बना चुके हैं, जबकि कुशाग्र ने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा कर भारतीय टीम तक का सफर तय किया है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 422 रन और दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शतक उनके बढ़ते कद की गवाही देते हैं. दूसरी ओर, विराट, शिखर और अनुकूल भी अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की उम्मीद जगा रहे हैं.
इशान किशन ने बनायी अंतरराष्ट्रीय पहचान
कुमार कुशाग्र ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में झारखंड की खिताबी जीत के दौरान उन्होंने 10 मैचों में 422 रन बनाये. इसके बाद दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए उन्होंने साउथ जोन के खिलाफ 132 गेंदों में 101 रन बनाये. पहली पारी में उनके बल्ले से नाबाद 63 रन निकले थे. पहले उन्हें भारत ए की टीम में रिषभ पंत की जगह चुना गया. इसके बाद वनडे सीरीज के चौथे और पांचवें मैच के लिए घोषित भारतीय टीम में भी उन्हें शामिल किया गया. वहीं, इशान किशन भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं.
राष्ट्रीय टीम में दस्तक दे रहे झारखंड के ये खिलाड़ी
शिखर मोहन : रणजी ट्रॉफी 2026-27 में केरल के खिलाफ 143 रन की पारी खेली. दलीप ट्रॉफी के फाइनल में भी 85 और 52 रन बनाये.
अनुकूल रॉय : 2025- 26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 303 रन बनाने के साथ 18 विकेट लिये. विजय हजारे ट्रॉफी में भी 245 रन बनाये.
विराट सिंह : झारखंड के अनुभवी घरेलू बल्लेबाज. सीमित ओवरों और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके अनुभव से टीम को मजबूती मिलती है.
कुशाग्र के चयन पर जेएससीए ने जताया गर्व
भारतीय टीम में कुमार कुशाग्र का चयन उनकी मेहनत, समर्पण और शानदार प्रदर्शन का परिणाम है. टीम में चयन के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. अजयनाथ शाहदेव, अध्यक्ष, जेएससीए
कुमार कुशाग्र का भारतीय टीम में चयन को राज्य के क्रिकेट इतिहास के लिए गौरवशाली क्षण है व मील का पत्थर है. सौरभ तिवारी, सचिव, जेएससीए
झारखंड के इस विकेटकीपरबल्लेबाज ने अपनी लगन और प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है, जो गर्व की बात है. संजय पांडे, उपाध्यक्ष, जेएससीए
ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC Exam Reform: छात्रों के प्रदर्शन पर NHRC सख्त, छात्र नेता की शिकायत पर धनबाद SSP को नोटिस