Saturday, 17 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रिहायशी इलाकों में आ रहा बदबूदार पानी, रहवासियों में नाराजगी:फ्रीगंज, संजय नगर समेत कई इलाकों से गंदे पानी की शिकायतें मिल रहीं

INT News17 October 2026 at 11:57 am

सीहोर शहर के कई रिहायशी इलाकों में नलों से बदबूदार और मटमैला पानी आने की शिकायतें मिल रही हैं। फ्रीगंज, संजय नगर और मंडी क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि नल खोलने पर साफ पानी के बजाय गंदा पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि यह समस्या कुछ मिनट की नहीं है। गंदे पानी से पीने और दैनिक उपयोग के लिए सुरक्षित पानी जुटाना मुश्किल हो गया है। पाइपलाइन में लीकेज या जोड़ में खराबी से गंदा पानी पेयजल लाइन में मिल सकता है। नगर पालिका सीएमओ सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि पानी की टंकी सूख गई थी। उसकी सफाई के दौरान करीब पांच से सात मिनट तक गंदा पानी आया था। उन्होंने दावा किया कि अब पानी साफ होने की रिपोर्ट मिल चुकी है। हालांकि, रहवासियों की लगातार शिकायतों से सीएमओ के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। दूषित पानी से उल्टी-दस्त और संक्रमण का खतरा है।