Friday, 30 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

बिहार में लाइब्रेरियन बनने के लिए कल तक भर दें फॉर्म, आवेदन का आखिरी दिन करीब

INT News30 October 2026 at 09:37 pm

Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में लाइब्रेरियन बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख कल यानी 31 अक्टूबर है. जिन अभ्यर्थियों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास आवेदन पूरा करने के लिए सिर्फ एक दिन बचा है. उम्मीदवार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कल आवेदन का आखिरी दिन

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 31 अक्टूबर को बंद हो जाएगी. ऐसे में उम्मीदवारों को अंतिम समय का इंतजार नहीं करना चाहिए. फॉर्म भरते समय व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानी से दर्ज करें. आवेदन पूरा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना न भूलें.

ये भी पढ़ें: Bihar School Holiday: बिहार के स्कूली बच्चों की मौज, नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक ( B.Lib.I.Sc .) या स्नातकोत्तर ( M.Lib.I.Sc .) की डिग्री होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. वहीं, एससी, एसटी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी.

21 वर्ष होनी चाहिए न्यूनतम उम्र

इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है. सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए. महिला और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

150 अंकों की होगी परीक्षा

परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी. इसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक सवाल एक अंक का होगा और इसे हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट मिलेंगे. गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

प्रश्नपत्र के पहले भाग में लाइब्रेरी साइंस से 100 अंकों के सवाल होंगे. दूसरे भाग में शिक्षण कला, सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति से जुड़े 50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे.

परीक्षा पास करने पर क्या होगा?

इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार बिहार के उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में लाइब्रेरियन पद पर सीधी भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे. हालांकि, परीक्षा पास करने से सीधे नौकरी नहीं मिलेगी. इसके लिए संबंधित भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना और निर्धारित शर्तें पूरी करना जरूरी होगा.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाएं.

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.

मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.

लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में जरूरी विवरण दर्ज करें.

फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.

अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.

फॉर्म जांचने के बाद फाइनल सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें: नौकरी के साथ MBA करने का मौका, IIT पटना का स्पेशल प्रोग्राम लॉन्च, जानें फीस