समाचार · पंजाब
गुरु नानक खालसा कॉलेज में एनएसएस दिवस मनाया
| जालंधर गुरु नानक खालसा कॉलेज द्रोली कलां ने प्रिंसिपल डॉ. हरप्रीत कौर के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया। कार्यक्रम कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलविंदर सिंह थिंद (लड़कों के लिए) और डॉ. रविंदर कौर (लड़कियों के लिए) के मार्गदर्शन में करवाया। स्वच्छता अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में होशियारपुर स्थित युवा सेवा विभाग के सहायक निदेशक प्रीत कोहली ने मुख्य वक्ता भाग लिया। प्रीत कोहली को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 157 कैंपों के आयोजन का व्यापक अनुभव है। आरंभ में डॉ. बलविंदर सिंह थिंद ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और एनएसएस के इतिहास के बारे में जानकारी दी। यहां प्रीत कोहली ने कहा कि एनएसएस कैंपों के माध्यम से हम न केवल अपने आसपास को स्वच्छ रखना सीखते हैं, बल्कि अपनी मानसिक शुद्धता और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। स्वयंसेवकों को प्रेरित करते कहा कि "हर व्यक्ति को रात को सोने से पहले दिन भर अपने कार्यों का मूल्यांकन करे। यही आत्म-परीक्षण हमारे बेहतर भविष्य का निर्माण करता है।’ उन्होंने स्वयंसेवकों को सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में जागरूक किया और कहा कि इसका उपयोग समय बर्बाद करने के लिए नहीं, बल्कि रचनात्मक कार्यों में करें। हमारी कला, मेहनत और समाज के प्रति अच्छी सोच ही हमें समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाती है। कॉलेज की प्रधानाध्यापिका डॉ. हरप्रीत कौर ने अतिथियों को धन्यवाद किया। यहां पर प्रीत कोहली को सम्मान चिह्न भेंट किया। अंत में डॉ. रविंदर कौर ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया।