समाचार · पंजाब
एक्साइज नियमों की अवहेलना पर ट्विन स्टार का चालान
INT News25 September 2026 at 05:46 am
जालंधर | एक्साइज नियमों की अवहेलना के चलते ट्विन स्टार को जुर्माना किया गया है। जिस पर डिप्टी कमिश्नर एक्साइज रणजीत सिंह नियमों के तहत जुर्माना तय करेंगे। पिछले दिनों डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज, जालंधर वेस्ट के नेतृत्व में एक्साइज टीम ने की तरफ से तीन रेस्टोरेंट में रेड की गई थी। निरीक्षण के दौरान शराब के स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया और स्टॉक सही पाया गया। इसके अलावा जांच के दौरान बिना होलोग्राम वाली शराब पाई गई। बिक्री के बिलों की जांच के दौरान पाया कि परोसी गई कॉम्पलीमेंट्री शराब पर सरकार को कोई वैट जमा नहीं करवाया गया था। इस संबंध में मैनेजर का बयान दर्ज किया गया। वहीं, आने वाले दिनों में जालंधर शहर के अंदर एक्साइज विभाग की तरफ से यह चैकिंग और तेज की जाएगी।