national
Video: 1 नवंबर के प्रोटेस्ट पर ध्रुव राठी बोले- देश को तानाशाही बनने से बचाना है, कांग्रेस से मतभेद भुलाकर पहुंचे दिल्ली

ध्रुव राठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले प्रदर्शन को लेकर लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है. उन्होंने बताया कि इस बार प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस कर रही है और इसके लिए अनुमति भी मिल गई है. ऐसे में लोगों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे न केवल खुद प्रदर्शन में शामिल हों, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को भी अपने साथ लेकर आएं.
ये भी पढ़ें: ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ के नारों के बीच पीएम का आलू से सोना वाले बयान का जिक्र, जानें गुजरात में किसानों को लेकर क्या बोले?
ध्रुव राठी ने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से मेरी भी कई असहमतियां है और आपकी भी हो सकती है, लेकिन फिलहाल इन छोटी-मोटी असहमतियों से ऊपर उठने की जरूरत है. उनका कहना है कि अगर देश में लोकतंत्र ही नहीं बचेगा, तो किसी भी राजनीतिक पार्टी का समर्थन करने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा.
वीडियो में देखें ध्रुव राठी ने क्या कहा-
View on Instagram