Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बिल पर साइन से इनकार,महिला सरपंच समेत तीन को पीटा:मिट्टी फिलिंग के बिल पर हस्ताक्षर का बना रहे थे दबाव, शिकायत के बाद चार पर FIR

INT News24 October 2026 at 10:59 am

अनूपपुर जिले के पसला ग्राम पंचायत भवन में महिला सरपंच, उनके पति और एक पंच के साथ मारपीट हुई। यह घटना शुक्रवार को बिल पर हस्ताक्षर करने से मना करने पर हुई। शिकायत के बाद देर रात चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। पसला की महिला सरपंच संतरी सिंह गोड़ ने पुलिस को बताया कि आकाश पटेल, नितिन पटेल, शुभम राठौर और रघुवर पटेल ने मिट्टी फिलिंग के बिल पर साइन करने का दबाव बनाया। जब सरपंच ने जानकारी न होने की बात कहकर मना किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सरपंच को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। बीच-बचाव करने आए उनके पति रोहित सिंह (पूर्व सरपंच) और पंच शंकरलाल राठौर को भी बेरहमी से मारा गया। इस मारपीट में तीनों को गंभीर चोटें आईं। घायलों ने पहले पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।