Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

सेंट सोल्जर इंस्टी. के स्टूडेंट्स ने तैयार किए इटैलियन, मेक्सिकन और भारतीय व्यंजन

INT News25 September 2026 at 05:44 am

जालंधर। सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के कैंपस में विद्यार्थियों के लिए फूड कार्निवल आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी पाक-कला, हॉस्पिटैलिटी कौशल और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। कार्निवल में विद्यार्थियों ने स्वयं स्टॉल तैयार कर खाद्य एवं पेय पदार्थों की व्यवस्था संभाली। स्टॉल पर इटैलियन, मेक्सिकन और भारतीय व्यंजनों के साथ विविध मॉकटेल उपलब्ध रहे। प्रतिभागियों ने स्टॉल प्रबंधन के दौरान संवाद और सेवा प्रक्रिया का भी अभ्यास किया। आकर्षक प्रस्तुति और कैंपस के वातावरण ने आयोजन को जीवंत बनाए रखा, जबकि डीजे सेशन में संगीत व नृत्य के माध्यम से मनोरंजन भी हुआ। आयोजन कीर्ति शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मनोहर अरोड़ा, विनोद जुत्शी, डॉ.दीपककुमार और एसपी हरजीत बराड़ उपस्थित रहे। ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने पहल की सराहना करते हुए सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से कौशल विकास पर जोर दिया।