समाचार · मध्य प्रदेश
गोदाम में रखे 80 हजार के पटाखे जब्त:मंदसौर में संचालक पर केस, कहां से खरीदे पुलिस पता कर रही
मंदसौर के अफजलपुर में पुलिस ने शुक्रवार को दरगाह रोड स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर करीब 80 हजार रुपए के पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने नीम चौक अफजलपुर के रहने वाले गोदाम मालिक दीपक (45) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गोदाम से अनार, रॉकेट, सुतली बम, 12 शॉट, 25 शॉट और टिकड़ी रोल जैसे कई तरह के पटाखे मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पटाखे लाने के नेटवर्क की पड़ताल जारी अफजलपुर थाना प्रभारी विकास गहलोत ने बताया कि पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी इतने सारे पटाखे कहां से खरीदकर लाया था और इस धंधे में उसके साथ कौन-कौन शामिल हैं। रिहायशी इलाकों में पटाखे रखने पर रोक दीपावली पर आग लगने और हादसों के खतरे को देखते हुए पुलिस ने व्यापारियों और लोगों को सतर्क किया है। पुलिस की अपील है कि पटाखों का रख-रखाव और बिक्री नियम के मुताबिक इजाजत लेकर ही करें। आबादी वाले इलाकों में बिना अनुमति पटाखे रखे दिखने पर तुरंत पुलिस को खबर दें।