समाचार · पंजाब
ईवीएम व वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू
INT News15 November 2026 at 05:35 am
अमृतसर | पंजाब विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर जिले में ईवीएम, वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग 12 नवंबर से शुरू हो गई है। जिला चुनाव अधिकारी कम-डीसी ने बताया कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकृत इंजीनियर चुनाव विभाग के अधिकारियों की निगरानी में 9 से शाम 7 बजे तक दबुर्जी जीटी रोड स्थित वेयरहाउस के एफएलसी हॉल में जांच कर रहे हैं। उन्होंने पारदर्शिता सुनिश्चित को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अधिकृत प्रतिनिधियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है।