entertainment
दो शादियां, दोनों में विवाद! पहले शालीन भनोट, फिर निखिल पटेल... ऐसी है दलजीत कौर की कहानी

दो बार शादी की, दो बार दुल्हन बनीं, लेकिन दोनों बार उनकी गृहस्थी उजड़ गई. पहली बार शालीन भनोट से रिश्ता टूटा तो दूसरी बार निखिल पटेल के साथ शादी विवादों में घिर गई. कभी पति के साथ विदेश में नई जिंदगी बसाने का सपना देखने वाली दलजीत कौर को आखिर क्यों बेटे के साथ अकेले भारत लौटना पड़ा? आज वह किस काम से अपनी नई पहचान बना रही हैं? 15 नवंबर को उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के ऐसे किस्से, जो शायद ही आपने सुने होंगे.
शालीन भनोट से प्यार और फिर शादी में आई दरार
दलजीत कौर की मुलाकात शालीन भनोट से टीवी शो 'कुलवधू' के सेट पर हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गई. साल 2009 में दोनों ने शादी कर ली. उनकी जोड़ी को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया. इतना ही नहीं, दोनों ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 4' में हिस्सा लिया और विजेता बने. साल 2014 में उनके घर बेटे जेडन का जन्म हुआ.
हालांकि, शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आने लगी. साल 2015 में दलजीत ने शालीन से तलाक के लिए अर्जी दी और उन पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए. इसके बाद दोनों अलग हो गए. दलजीत ने बाद में 'Dear Me' इंटरव्यू में बताया था कि शादी टूटने की बात स्वीकार करने में उन्हें दो से तीन साल लग गए थे. उन्होंने इस मुश्किल दौर से बाहर आने में भी काफी समय लिया.
दूसरी शादी भी नहीं दे पाई जिंदगी भर का साथ
पहली शादी टूटने के करीब आठ साल बाद दलजीत की जिंदगी में फिर प्यार आया. डेटिंग ऐप के जरिए उनकी मुलाकात केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल से हुई. दोनों ने 18 मार्च 2023 को शादी कर ली. शादी के बाद दलजीत अपने बेटे के साथ केन्या चली गईं. उन्हें लगा कि अब जिंदगी में सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई.
साल 2024 में दलजीत बेटे के साथ भारत लौट आईं और दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगीं. दलजीत ने निखिल पर बेवफाई के आरोप लगाए. वहीं निखिल ने भी अपने बयान में रिश्ते में सांस्कृतिक मतभेद और अलग सोच को अलगाव की वजह बताया. अगस्त 2024 में दलजीत की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने निखिल के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस तरह उनकी दूसरी शादी भी विवादों में खत्म हो गई.
अब एक्टिंग नहीं, इस बिजनेस से भी बना रही हैं पहचान
दलजीत ने जुलाई 2026 में Pinkvilla के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने एक्टिंग नहीं छोड़ी है, लेकिन अब काम के लिए पीछे नहीं भागना चाहतीं. उनका मानना है कि वह अपनी काबिलियत साबित करने के लिए काफी काम कर चुकी हैं. अब वह चाहती हैं कि इंडस्ट्री खुद उन्हें नए प्रोजेक्ट्स के लिए अप्रोच करे.
आज दलजीत के लिए उनका बेटा जेडन सबसे बड़ी प्राथमिकता है. दो असफल शादियों और कई मुश्किलों के बाद वह अपने बेटे के साथ एक नई जिंदगी बनाने में जुटी हैं.
ये भी पढ़ें: Salman Khan से लेकर Priyanka तक... लाखों के Dogs पालते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, कीमत और खर्च जानकर उड़ जाएंगे होश
ये भी पढ़ें: रात के अंधेरे में घर पर गिर पड़े थे टीनू आनंद, टूटीं 5 पसलियां, फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन बाद लौटे घर